UCO Bank Personal Loan in Hindi: आज के समय में हर व्यक्ति को पैसे की बहुत ही जरूरत पड़ती रहती हैं अपने जीवन से जुड़ी हुई रोजमरा के कार्य को पुरा करने के लिए जैसे विवाह शादी के लिए, बच्चो की पढ़ाई के लिए, मेडिकल खर्च के लिए या फिर अन्य कार्यो को पुरा करने के लिए।
ऐसे समय में आप आपके जरूरतों को पुरा करने के लिए यूको बैंक के पर्सनल लोन की मदद ले सकते हैं। आपको बता दे कि UCO Bank एक सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है जो अपने ग्राहकों को बहुत ही सस्ती ब्याज दरो पर लोन मुहिया करवाता है वह भी बहुत ही सरल प्रक्रिया के साथ।
UCO बैंक पर्सनल लोन क्या होता है?
आपको बता दे कि पर्सनल लोन एक प्रकार का अनसिक्योर्ड लोन होता है जिसमें आपको लोन के बदले में बैंक में कुछ भी संपत्ति गिरवी नहीं रखने की जरूरत पड़ती हैं। वही इस लोन को व्यक्ति अपनी जिंदगी की जरूरतो को पुरा करने के लिए ले सकता हैं जैसे: विवाह शादी के लिए, घूमने फिरने के लिए, मेडिकल के लिए, मकान की मरम्मत करवाने या शिक्षा के लिए, आदि। इस लोन की मदद से व्यक्ति अपने कार्यो को बहुत ही आसानी के साथ पुरा कर सकता हैं।
UCO बैंक के पर्सनल लोन की प्रमुख विशेषताएं?
अगर बात करे, तो इस लोन की विशेषताएं कि निम्न प्रकार से हैं:-
• लोन राशि :- इस लोन की मदद से आप ₹50,000 से ₹10 लाख तक लोन हासिल कर सकते हैं।
• ब्याज दर:- इस लोन की ब्याज दरें 10.70% से शुरू होती हैं और समय समय पर बदलती रहती हैं।
• लोन अवधि :- इस लोन से आप अधिकतर 60 महीने तक का लोन हासिल कर सकते हैं।
• प्रोसेसिंग फीस:- इस लोन पर 1% से 2% तक और अधिकतम ₹10,000 की प्रोसेसिंग फीस लगती हैं।
• गारंटी :- इस लोन किसी तरह की गारंटी नहीं देनी पड़ती हैं लेकिन कई कुछ मामलों में को-गारंटर की आवश्यक होती हैं।
UCO बैंक पर्सनल लोन के प्रकार
आपको बता दे कि यूको बैंक अपने ग्राहकों की जरूरतों को देखते हुए उनके लिए अलग – अलग तरह के पर्सनल लोन प्रदान करवाता है:-
1. UCO Cash Personal Loan
यह लोन योजना बैंक केवल विशेष रूप से नौकरीपेशा वाले व्यक्तियों के लिए मुहिया करवाता हैं।
इसमें लोन आवदेक के व्यक्ति की न्यूनतम सेवा अवधि 1 वर्ष की होनी चाहिए।
इसके लिए यूको बैंक में सैलरी खाता होना बहुत ही जरूरी हैं।
2. UCO Pensioner Loan
यह लोन योजना केवल सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों के लिए मौजूद हैं।
यह पारिवारिक पेंशनभोगियों के लिए भी लिए उपलब्ध हैं।
इसमें आवदेक की अधिकतम आयु सीमा 75 वर्ष होनी चाहिए।
3. UCO Instant Loan (Pre-approved)
यह योजना केवल बैंक में मौजूदा ग्राहकों के लिए मौजूद हैं।
इसका उपयोग SMS या नेटबैंकिंग के द्वारा सीधा आवेदन कर सकता हैं।
इस लोन के लिए पात्रता मापदंड क्या है?
इस लोन के लिए निम्न पात्रता मापदंड हैं जैसे:-
नौकरीपेशा व्यक्ति के लिए:
- आयु: इस लोन के लिए 21 से 60 वर्ष की होनी चाहिए।
- न्यूनतम मासिक आय: इसके लिए ₹15,000 या उससे अधिक की होनी चाहिए।
- न्यूनतम सेवा अवधि: इसके लिए 1 वर्ष होनी चाहिए।
- सैलरी अकाउंट: इसके लिए कुछ यूको बैंक में खाता होने चाहिए लेकिन बस कुछ मामलों में।
पेंशनभोगी के लिए:
- आयु: इसमें आवदेक की अधिकतम 75 वर्ष होनी चाहिए।
- पेंशन: इसमें लोन आवदेक को पेंशन यूको बैंक के द्वारा मिलती हुई होनी चाहिए।
- चिकित्सा प्रमाणपत्र: यह केवल कुछ ही योजना के लिए आवश्यक हैं।
लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज?
किसी भी लोन को आवदेन करने के लिए उसे जुड़े हुए आवश्यक दस्तावेज आपके पास होने बहुत ही आवश्यक हैं क्योंकि बिना किसी दिक्कत के आसानी के साथ आप आवदेन कर सके।
इस लोन को आवेदन करने के लिए निम्न आवश्यक दस्तावेज़ों की जरूरत होती है:-
• पहचान प्रमाण पत्र: आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर ID
• पता प्रमाण पत्र: बिजली बिल, राशन कार्ड, बैंक पासबुक।
• आय प्रमाण, आदि।
• नौकरीपेशा के लिए •
- सैलरी स्लिप
- फॉर्म 16
- बैंक स्टेटमेंट• पेंशनभोगी के लिए •
- पेंशन स्लिप
- जीवन प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- लोन एप्लिकेशन फॉर्म
यूको बैंक पर्सनल लोन के लाभ?
अगर बात करे तो इस लोन के लाभ की तो वह बहुत ही बड़ी संख्या में हैं जैसे:-
• बिना जमानत के लोन: वही आप यूको बैंक से पर्सनल लोन को आप बिना किसी भी तरह की कोई संपत्ति बैंक में गिरवी रखने की ज़रूरत नहीं पड़ती है।
• तेज़ अप्रूवल और फंड ट्रांसफर : इस लोन की प्रोसेसिंग बहुत ही सरल और बहुत ही तेज़ है और 2–3 दिनों में लोन की राशि लोन आवदेक के खाते मे डाल दी जाती हैं।
• लचीला पुनर्भुगतान विकल्प: इस लोन के लिए आप 12 से 60 महीने के बीच अपनी सुविधा के अनुसार लोन कि EMI समय अवधि को चुन सकते हैं।
• कम ब्याज दरें: आपको बता दे कि यूको बैंक एक सरकारी बैंक है, इसलिए इस बैंक की ब्याज दरें आमतौर पर अन्य निजी बैंकों की तुलना में बहुत ही कम होती हैं।
• न्यूनतम दस्तावेज: आपको बता दे कि इस लोन के लिए बहुत ही कम दस्तावेज़ों में लोन स्वीकृति मिल जाती हैं।
निष्कर्ष
आपको बता दे कि यूको बैंक का पर्सनल लोन एक बहुत ही विश्वसनीय, सरल और पारदर्शी विकल्प है उन व्यक्तिओ के लिए जिसको लोन की तुरन्त जरूरत हैं, वही सरकारी बैंक होने के कारण इस लोन की ब्याज दरें बहुत ही कम हैं और इसको आवेदन करने की प्रक्रिया भी बहुत ही सरल हैं।
इस लोन के द्वारा आप आपके सभी सपनो को पुरा कर सकते है इस लोन से आप अपना खुद का मकान बना सकते है और बच्चो की शिक्षा पूरी करवा सकते है और किसी अन्य देश की यात्रा को भी पुरा कर सकते हैं।
वही अगर आपका सिबिल स्कोर बहुत ही अच्छा है तो आप बैंक की आकर्षक ब्याज दरों का लाभ भी उठा सकते है। बैंक के बार लोन की ब्याज दरों पर छुट भी देता रहता हैं जिसका भी आप फायदा उठा सकते हैं।
वही इस पोस्ट मे हमारे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी हैं उसको नीचे दिए गए कॉमेंट बॉक्स मे लिखकर जरूर बताए ताकि आपके लिए हम और भी अच्छी जानकारी लेकर आ सके।