SBI Bank Personal Loan in Hindi: आज की समय में इस भाग दोड़ भरी ज़िंदगी में कभी-कभी ऐसे हालात बन जाते हैं जिसमें हमे रुपए की तुरंत ज़रूरत पड़ती है जैसे कि विवाह शादी के लिए, अपने मेडिकल इमरजेंसी के लिए, बच्चों की स्कूल पढ़ाई के लिए, या मकान की मरम्मत करवाने के लिए। आदि।
ऐसे समय में हमारे लिए बैंक से पर्सनल लोन प्राप्त करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
वही भारत का सरकारी बैंक में से SBI सबसे भरोसेमंद बैंक हैं, जो अपने ग्राहकों को बहुत ही आकर्षक ब्याज दरों पर पर्सनल लोन हासिल करवाता है।
इस पोस्ट में हम आपको इस लोन से जुड़ी जानकारी देने का कार्य करेगे जैसे कि SBI Personal Loan क्या है, इस लोन के क्या फ़ायदे हैं, इस लोन के पात्रता होती हैं, लोन की ब्याज दरें लगती हैं, लोन आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया और इससे जुड़े हुए अन्य जानकारी देने का कार्य करेगे।
SBI Personal Loan क्या होता है?
यह लोन एक तरह का बिना गारंटी वाला लोन होता है, जिसको आप किसी भी व्यक्तिगत की जरूरत के भी हासिल कर सकते हैं। जिसमे आपको किसी भी तरह का कुछ भी संपत्ति गिरवी नहीं रखनी पड़ती हैं।
इस लोन प्रयोग विवाह शादी, ट्रैवल, एजुकेशन खर्च, मेडिकल खर्च या फिर किसी अन्य लाइफ से जुड़ी हुई अन्य जरूरतो को पुरा करने के लिए कर सकते हैं
SBI के Personal Loan की विशेषताएं क्या है?
अगर हम बात करे तो इस लोन की अनेक विशेषताए हैं जिसका वर्णन पूर्ण रूप से नीचे दिया गया हैं:-
• लोन राशि – अगर हम इस लोन की राशि की बात करे तो हम ₹25,000 से 20 लाख ₹ तक की राशि हासिल कर सकते हैं वह भी बहुत ही आसानी के साथ और लोन की राशि आपके सिबिल स्कोर पर निर्भर करती हैं।
• ब्याज दर – अगर इस लोन की ब्याज दरों की बात करे तो वह 10.90% से शुरू होती हैं और वह समय समय पर बदलती रहती हैं।
• लोन अवधि – अगर लोन के समय अवधि कि बात करे तो वह 6 महीने से 72 महीने तक बैंक मुहिया करवाता हैं।
• प्रोसेसिंग फीस – अगर बात करे तो लोन की प्रोसेसिंग फीस की तो वह 1% + टैक्स अधिकतम ₹10,000 तक हो सकती हैं।
• गारंटी / सिक्योरिटी – इस लोन के लिए किसी भी तरह की गारंटी की जरूरत नहीं पड़ती हैं।
• प्रारंभिक भुगतान / फोरक्लोजर – वही इस लोन पर शुरूआती भुगतान Allowed हैं वह भी कुछ शर्तों के साथ।
SBI बैंक के पर्सनल लोन के प्रकार?
आपको बता दे कि SBI बैंक कई प्रकार के अलग-अलग लोन योजनाएं प्रदान करवाता है:-
1. SBI Xpress Credit Loan
- यह लोन योजना केवल सरकारी और चयनित निजी क्षेत्र में कार्य करने वाले कर्मचारियों के लिए हैं।
- जिसमें लोन आवदेन के लिए व्यक्ति का सैलरी खाता SBI बैंक मेंहोना चाहिए।
- इस योजना में लोन लेने के लिए बहुत ही कम प्रोसेसिंग समय लगता हैं।
2. SBI Pension Loan Yojana
- यह योजना केवल पेंशनभोगियों के लिए उपयुक्त हैं।
- जिसमें केंद्र या राज्य सरकार, रक्षा या परिवार पेंशनर्स को भी कवर करता है।
3. SBI Pre-approved Personal Loan (PAPL)
- यह योजना केवल बैंक के चुनिंदा ग्राहकों के लिए होती हैं जिसमे ग्राहक को SMS या Net Banking के माध्यम से बैंक के द्वारा बैंक से पहले स्वीकृत लोन मिलता है।
- इस योजना में ग्राहक के खाते के अंदर कुछ ही मिनटों में पैसा आ जाता हैं।
इस लोन के पात्रता मानदंड क्या है?
इस लोन के लिए पात्रता मानदंड निम्न प्रकार से है:-
नौकरीपेशा व्यक्ति:
इसमें लोन आवदेक की कम से कम मासिक आय ₹15,000 से ₹25,000 होनी चाहिए।
वही उसके पास मे कम से कम एक वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए।
वही लोन आवेदक के पास मे SBI बैंक में सैलरी खाता होना चाहिए लेकिन वह कुछ योजनाओं के लिए जरूरी है।
पेंशनभोगी:
इसके लिए बैंक में पेंशन खाता होना बहुत आवश्यक है।
आयु सीमा: वही लोन आवेदक की अधिकतम 76 वर्ष तक वर्ष तक Apply कर सकता हैं।
इस लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज़ क्या होने चाहिए?
किसी भी लोन को Apply करने से पहले आप उस लोन से जुड़े हुए सभी आवश्यक दस्तावेज तेयार करके रखे ताकि लोन को Apply करते समय किसी भी तरह की दिक्कत का सामना नही करना पड़े।
इस लोन को आवेदन करने के लिए निम्न प्रकार के दस्तावेजों की जरूरत होती है:-
- पहचान प्रमाण के लिए : आधार कार्ड, PAN कार्ड, पासपोर्ट
- पता प्रमाण के लिए : बिजली बिल, राशन कार्ड, वोटर ID
- आय प्रमाण के लिए : सैलरी स्लिप, फॉर्म 16, बैंक स्टेटमेंट
- पेंशनभोगी के लिए: पेंशन स्लिप, पेंशन सर्टिफिकेट
SBI Personal Loan के लाभ क्या है?
अगर इस लोन के लिए निम्न तरह के लाभ हैं जिनका लाभ हम उठा सकते हैं।
कोई गारंटी नहीं:- इस लोन के लेने के लिए आपको किसी भी तरह की किसी संपत्ति की ज़रूरत नहीं पड़ती हैं।
तेज़ प्रोसेसिंग:- इस लोन के जल्दी अप्रोवल हो जाता हैं लेकिन ये खासकर प्री-अप्रूव्ड लोन के लिए हैं।
फ्लेक्सिबल टेन्योर:- इस लोन के अगर समय की बात करे तो 6 महीने से 6 साल तक की समय अवधि होती हैं।
कम ब्याज दर:- वही दूसरे अन्य निजी बैंकों की तुलना में अधिक प्रतिस्पर्धी दरें हैं।
सरकारी बैंक का भरोसा:- आपको बता दे कि SBI एक बहुत बड़ी सरकारी संस्था हैं जिस पर हम आँख बंद करके भरोसा कर सकते हैं।
Online Loan आवेदन कैसे करें?
SBI Personal Loan आवेदन करने के लिए प्रकिया निम्न प्रकार से हैं:-
1. सबसे पहले आप SBI बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. उसके बाद आप Loans के सेक्शन में जाएं और फिर Personal Loans का चयन करे।
3. उसके बाद आप Apply Now पर क्लिक करें।
4. उसके बाद उसमें मांगी गई आपकी सभी जानकारी अच्छी तरह से दर्ज करे जैसे नाम, आय, नौकरी की जानकारी आदि।
5. उसके साथ ही आपके दस्तावेज़ को Upload करें और Submit बटन पर क्लिक करें।
6. उसके बाद आपके लोन के अप्रूवल के बाद लोन की राशि आपके सीधे बैंक खाते में डाल दी जाती हैं।
निष्कर्ष
अगर आपको भी तत्काल रूप में लोन चाइए हैं तो आप बहुत ही आसानी के साथ SBI बैंक से पर्सनल लोन प्राप्त कर सकते हैं वही भी कुछ गिरवी रखे हुए। इस लोन की मदद से आप आपके सपनो को भी पुरा कर सकते हैं और एक कमाई का साधन भी बना सकते हैं।